Ad Code

Contact For Advertisement 8878780223 (इरफ़ान ख़ान)
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

माध्यमिक शाला कटोरा में मनाया गया अनोखा उत्सव, बच्चों को मिला प्यार भरा तोहफ़ा

Article Image

माध्यमिक शाला कटोरा में बुधवार का दिन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया, जब स्कूल की प्रधान पाठक श्रीमती विजय शुक्ला ने अपनी पोती के जन्मदिन के अवसर पर पूरे स्कूल के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किया।
ठंड के मौसम में यह उपहार बच्चों के लिए बेहद उपयोगी और भावनात्मक साबित हुआ। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और स्कूल परिसर में खुशनुमा माहौल दिखाई दिया।

इसके साथ ही श्रीमती शुक्ला द्वारा बच्चों के लिए न्योता भोजन भी रखा गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने मिलकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।

विद्यालय परिवार ने इस नेक पहल के लिए श्रीमती शुक्ला का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका यह कदम न सिर्फ सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦