Ad Code

Contact For Advertisement 8878780223 (इरफ़ान ख़ान)
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दारुल उलूम नूरिया इफ्तेखारिया में शान-ओ-शौकत से मना गणतंत्र दिवस, देश प्रेम के जज़्बे से गुलज़ार हुआ परिसर..

Article Image


गणतंत्र दिवस के मुबारक मौके पर दारुल उलूम नूरिया इफ्तेखारिया में राष्ट्रीय पर्व बेहद शान-ओ-शौकत और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस मौके पर अल रजा केयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान मोहम्मद कलीम ने ध्वजारोहण की। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
तलबा (विद्यार्थियों) ने देश प्रेम के गीत, तकरीर और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। सेना से सेवानिवृत्त जवान मोहम्मद शमीम ने बच्चों को भारतीय संविधान, जम्हूरी उसूल और वतन से मोहब्बत की अहमियत से रूबरू कराया तथा उन्हें संविधान के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।
हाफिज तौहीद नूरी, मौलाना इजराईल और हाफिज सुजाउद्दीन ने आज़ादी की जंग में मुसलमानों की कुर्बानियों और संविधान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि इस्लाम इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैगाम देता है तथा संविधान के दायरे में रहकर बेहतर ज़िंदगी गुज़ारने की तालीम देता है।
इस मौके पर अल रजा केयर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष जावेद खान, मंजूरूल हक़, खजांची इमरान खान, सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहम्मद इद्रीस खान, अधिवक्ता व नेता प्रतिपक्ष वसीम खान, राजेश शुक्ला, सफीक खान, मोहम्मद इदरीस रजा, मुस्ताक अंसारी, समिउद्दीन नूरी, ज़ाकिर हुसैन, अल्ताफ खान, शमसेद खान समेत कई गणमान्य शख्सियतें मौजूद रहीं।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦