Ad Code

Contact For Advertisement 8878780223 (इरफ़ान ख़ान)
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा — एएसआई और पुलिस मित्र रंगे हाथ गिरफ्तार“ईमानदारी पर दाग, कानून के रखवाले ही बने कानून के अपराधी”

Article Image
 भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को पटना थाना में पदस्थ एएसआई पी. टोप्पो और पुलिस मित्र (पीवीएल) राजू को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्रार्थी की शिकायत पर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़कर रेस्ट हाउस बैकुंठपुर ले जाया, जहां प्रारंभिक पूछताछ और कागज़ी कार्यवाही की गई।

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई पूर्ण गोपनीयता में की गई और रिश्वत की राशि मौके पर बरामद हुई। कार्यवाही पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों में खौफ का माहौल है, वहीं आमजन के बीच भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था की उम्मीद जगी है।
स्थानीय नागरिकों ने एसीबी की इस सटीक और साहसिक कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि अगर ऐसे कदम निरंतर उठाए जाएं तो रिश्वतखोरी जैसी बुराई पर निश्चित ही अंकुश लगाया जा सकता है।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦