♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली जागरूकता की नई दिशा..👇👇👇
दिनांक 17 दिसंबर 2025 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना की एनएसएस इकाई 148 द्वारा विशेष सात दिवसीय छात्र शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं पंचायत भवन परिसर, ग्राम चम्पाझर में किया गया। शिविर का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि ललिता सिंह वार्ड पंच चम्पाझर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रोशनी महिला ग्राम संगठन की महिलाएं, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चम्पाझर के प्रधान पाठक करमचंद राजवाड़े, शासकीय प्राथमिक शाला चम्पाझर के प्रधान पाठक अशोक कुमार विश्वकर्मा एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना की प्राचार्य रीता गुप्ता रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्वयंसेवक, शिक्षकगण सहित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ज्योति तिर्की द्वारा किया गया।
इसके पश्चात दिनांक 18 दिसंबर 2025 को शिविर के दूसरे दिवस एनएसएस स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी ज्योति तिर्की के मार्गदर्शन में ग्राम चम्पाझर में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया।
इस विशेष शिविर ने न केवल छात्र-छात्राओं में सेवा भाव और सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ किया, बल्कि ग्रामीण समाज को भी जागरूकता की नई दिशा प्रदान की।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦
Social Plugin