Ad Code

Contact For Advertisement 8878780223 (इरफ़ान ख़ान)
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ....स्वयंसेवकों ने नल मरम्मत कर दिया सेवा का संदेश

Article Image

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 16 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत चिरगुड़ा के मंगल भवन में विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों ने नल मरम्मत कार्य में सहभागिता कर जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।
विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत चिरगुड़ा की सरपंच उषा सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य सूरज राजवाड़े, पूर्व सरपंच नारायण सिंह, ग्राम के गणमान्य नागरिकों सहित 50 एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भास्कर आनंद कुशवाहा ने बताया कि यह विशेष शिविर “नशा मुक्ति समाज के लिए युवा” थीम पर आधारित है। शिविर के दौरान स्वयंसेवक सात दिनों तक ग्राम में रहकर स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्ति एवं महिला शिक्षा जैसे विषयों पर गीत, नाटक, नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦