Ad Code

Contact For Advertisement 8878780223 (इरफ़ान ख़ान)
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कृषक की बेटी चांदनी ने रचा इतिहास, 94% अंकों के साथ जिले में छठवां स्थान

Article Image

 गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना की छात्रा चांदनी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए कक्षा बारहवीं कला संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में छठवां स्थान अर्जित किया है।
चांदनी, जो एक साधारण कृषक परिवार से आती हैं, ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकते। उनके पिता एक किसान हैं, और इसी कृषक परिवार की बेटी ने अपनी अथक मेहनत से यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने चांदनी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे उसकी निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासित जीवनशैली का परिणाम बताया।
चांदनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।
विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने चांदनी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦